अमरोहा, मई 30 -- हैप्पी हार्ट्स एन इन्टरनेशनल प्रीस्कूल में 6 दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन किया गया। समर कैम्प में बच्चों के लिए इन 6 दिनों के लिए अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस समर कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों की गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए नई नई गतिविधियों को सीखने का है व समर कैम्प बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस समर कैम्प में बच्चों के लिए सैल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सैसन चलाया गया। बच्चों ने कैम्प में डांस फॉर्मस, म्यूजिक, आर्ट, पेंटिंग, नाटक, आदि गतिविधियों में पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- बिड़ला स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन बच्चों को कैम्प में सोप मेकिंग, बर्ड फीडर, बूके मेकिंग, बैग पेंटिंग आदि सिखाये गये। कैम्प के अन्तिम दिवस पर बच्चों को फायर लैस कुकिंग स...