हैप्पी हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली घेरी
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- हैप्पी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बहादराबाद कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने दो-तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मुनीलाल शिंदे और प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। अंकुश शेरवाल ने कहा कि हैप्पी की हत्या को करीब दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद पीड़ित परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.