भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हैप्पी वैली स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस सत्र में 136 छात्रों ने परीक्षा दी थी, रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। संस्थान के वैभव राज को 92.4 प्रतिशत, प्रिंस राज को 88.20, अशीका शाह को 85.80, शिवांश प्रसाद को 85.60, खुशी कुमारी को 84, श्वेता सिंह को 83.80 एवं शिवम को 81.60 प्रतिशत अंक आए। 75 प्रतिशत से अधिक अंक 48 छात्रों को आए। 60 से 74 प्रतिशत अंक 79 छात्रों को मिला है। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य विवेक चटर्जी एवं निर्देशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- वीजे इंटरनेशनल की ज्योति को 94 व स्वस्तिका को 93 प्रतिशत अंक मिले यह भी पढ़ें- दिशा न्यूक्लियस के ऋ...