नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- This Doodle celebrates Google's 28th birthday: गूगल आज (27 सितंबर) अपना 28वां जन्मदिन बना रहा है। जी हां, अपके रोजमर्रा के कामों में मदद करने वाला सर्च इंजन अब 28 बरस का हो गया है। आज दुनियाभर के अरबों यूजर्स को एक खास Doodle भी दिख रहा है, जिसकी वजह से यह काफी वायरल हो रहा है। आज का डूडल देख कर कई लोगों के बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी, जब वे स्कूल में या इंटरनेट कैफे पर जाकर गूगल का इस्तेमाल किया करते थे। दरअसल, इस साल कंपनी ने रंग-बिरंगी पार्टी वाली आर्टवर्क की जगह पुरानी यादों को ताजा करते हुए पहला प्री-लॉन्च बीटा वर्जन वाला गूगल लोगो दिखाया है। लेकिन टेक के शौकीनों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों की उत्सुकता जिस बात ने बढ़ाई है, वह एक छोटी सी डिस्क्रेपेंसी है: असल में Google की स्थापना 27 सितंबर को नहीं हुई ...