लखनऊ, जून 19 -- हिन्दुस्तान फॉलोअप लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताहैदर कैनाल पर 100 वर्षों में पहली बार नोटिस लगी है। यहां 30 मकानों को तोड़ने की तैयारी है। कुछ जगहों पर कब्जे तोड़ दिए गए हैं। यहां पर लोगों का पुश्तैनी बसेरा है, जहां सौ वर्षों से ज्यादा समय से लोग बसे हैं, इन्हें मलिकाना हक मिले। यह बातें सिंचाई विभाग के शारदा नहर की ओर से हैदर कैनाल पर लगाई नोटिस के बाद पूर्व पार्षद व लालकुंआ समिति के अध्यक्ष अमित सोनकर ने कहीं।उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब आर-पार की लड़ाई से दिया जाएगा। हम लोगों को बेघर करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में मलिकाना हक की जंग को और तेज करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- मुख्तार की जमीन पर योगी ने घर बनवाकर गरीबों को दिए थे, सिंचाई विभाग ने लगाया गिराने का नोटिस कई लोग ऐसे हैं जो पीड़ितों को जमीन में बैठा कर खुद कुर्सी पर ब...