सुल्तानपुर, मार्च 7 -- सुलतानपुर। कोतवाली नगर के चुनहा में 23 जनवरी को मारपीट कर हैदर अब्बास की गैर इरादतन हत्या करने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और विवेचना में लापरवाही की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने विवेचक को केस डायरी के साथ तलब किया है। पीड़ित पक्ष ने अधिवक्ता शेख नजर अहमद के जरिए दाखिल मॉनिटरिंग याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी सेबू उर्फ अख्तर मेंहदी, तौकीर हुसैन और अफसाना पुत्री हसन अब्बास की गिरफ्तारी नहीं कर रही है और विवेचना में लापरवाही हो रही है। अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...