बरेली, जून 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बकरीद वाले दिन गैर समुदाय के दोस्तों के साथ गांधी उद्यान में घूम रही युवतियों से धर्म व पहचान के आधार पर अभद्रता कर उनके वीडियो वायरल करने के मामले में हैदरी दल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शनिवार को ईद के अवसर पर तमाम परिवार गांधी उद्यान में घूमने गए थे। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और बुर्का पहनकर बैठी युवतियों से पूछताछ कर लगे। जो युवतियां गैर मजहब के लोगों के साथ मिलीं, उन्हें अपमानति कर वीडियो बना लिए। धर्म के नाम पर अपमानित किया। इसको लेकर एक युवती से उनका विवाद भी हुआ। फिर शाम को ये वीडियो sofiyan_08 नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिए। इस अकाउंट पर हैदरी दल और इस्लामिक स्कॉलर लिखा हुआ था। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.