हैदराबाद में 22 वर्षीय युवक की मौत, गोड्डा पहुंचा शव
गोड्डा, सितम्बर 28 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। डेढ़ महीने पहले रोजगार की तलाश में गया था हैदराबाद, जोमैटो में करता था डिलीवरी का काम रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल निवासी 22 वर्षीय फरदीन उर्फ आर्यन की मौत हो गई। रविवार सुबह एम्बुलेंस से उसका शव गोड्डा पहुंचा। ईदगाह में नमाज ए जनाजा अदा करने के बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, आर्यन करीब डेढ़ महीने पहले रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था। वहां वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह शौचालय गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद शौचालय का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.