जयपुर, जुलाई 3 -- ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठे परिजनों के लिए सबसे बड़ी राहत यही होती है कि डॉक्टर कह दें- "ऑपरेशन सफल रहा।" लेकिन जब उसी ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली बेहोशी की दवा पर सवाल उठ जाएं तो चिंता सिर्फ डॉक्टरों की नहीं, बल्कि हर उस मरीज और परिवार की हो जाती है, जिसे आने वाले दिनों में सर्जरी करानी है। यही वजह है कि हैदराबाद के एक अस्पताल में सामने आए गंभीर मामले के बाद राजस्थान में भी बुपीवाकेन इंजेक्शन के इस्तेमाल और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। यह इंजेक्शन स्पाइनल एनेस्थीसिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर सिजेरियन डिलीवरी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, यूरोलॉजी और कई अन्य ऑपरेशनों में मरीज को कमर के नीचे सुन्न करने के लिए इसी दवा का उपयोग किया जाता है। अब इसकी एक खेप को लेकर उठे सवालों ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को सतर्क कर दि...