गोरखपुर, अप्रैल 23 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरपुरवा के रखौना टोला निवासी 18 वर्षीय चन्दन की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं और शव को गांव लाने के लिए करीब 75 हजार रुपये के खर्च को लेकर चिंतित हैं। युवक वहां पेंटिंग का काम करता था। हैदराबाद के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के हत्तापुर स्थित एक डेयरी फार्म के पास बनी सात मंज़िला इमारत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। परिजनों ने ठेकेदार सैयद अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चन्दन कई दिनों से मजदूरी के पैसे मांग रहा था, लेकिन ठेकेदार भुगतान नहीं कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार ने युवक की पहचान छुपाने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.