गोपालगंज, अप्रैल 6 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सोनवलिया गांव निवासी बुटन राय के 45 वर्षीय पुत्र ट्रक चालक हुलास राय की हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। बताया गया कि चालक हुलास राय ट्रक चालक हैं और विभिन्न राज्यों में कार्य करते हैं। बीते तीन अप्रैल को वे ट्रक चलाते हुए हैदराबाद से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक से दबकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, 04 अप्रैल को घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हुलास राय की पत्नी, चार बेटियां एवं एक मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, सोमवार की सुबह उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे ...