रामपुर, मार्च 19 -- हैदराबाद में रामपुर समेत कई राजघरानों की विरासत का शाही उत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत कई राजघरानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रॉयल फेबल्स द्वारा हैदराबाद में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पुत्री पूर्व सांसद कलवाकुंतला कविता और पार्वथी रेड्डी द्वारा किया गया, जबकि पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, कुंवरानी अंबिकराजे घोरपड़े ऑफ़ संदूर, प्रिंसेस मंजरी मिश्रा ऑफ़ अयोध्या, गौरांग शाह व प्रतीक्षा प्रशांत बतौर विशिष्ट अथिति मौजूद रहे।पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना और चारू सिंह के इस शानदार आयोजन में विरासत का शाही ...