मुजफ्फरपुर, मई 8 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी निवासी बालेंद्र पासवान (40) ने हैदराबाद में खुदकुशी कर ली। वे मजदूरी का परिवार का भरण-पोषण करता था। हैदराबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को बालेंद्र का शव मोहिनी पहुंचा। पत्नी उषा देवी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से पति ने कर्ज लिया था। कर्ज देने वाला लगातार पैसा मांग रहा था। इसको लेकर पति परेशान रहते थे। मंगलवार को पति ने हैदराबाद में खुदकुशी कर ली। कुढ़नी प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कर्ज से परेशान सिक्योरिटी गार्ड ने दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.