देवरिया, मार्च 9 -- बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोईलसवा खुर्द के रहने वाले एक युवक की हैदराबाद में मौत हो गई। मौत की सूचना आने के बाद परिवार में मातम छा गया। रविवार की सुबह शव घर पहुंचा और नम आंखों से लोगों ने खनुआ नदी के रामघाट पर अंतिम विदाई दी।गांव के रहने वाले रामाशीष गौड़ पुत्र शिवदत आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह काम से लौटे और भोजन करने के बाद सो गए। देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार व अन्य लोग पहुंचे और शव लेकर घर आ गए। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ऊषा देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। शव से वह लिपट कर रोती रही। उसे रोता देख अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...