प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़। मानधाता के तरौल गांव निवासी मो. अबू जैद हैदराबाद में सरकारी डॉक्टर हैं। कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज से उनकी जमीन का बैनामा लिखवा लिया। मामले में अबू जैद के चाचा मो. सगीर ने मानधाता थाने में प्रयागराज नवाबगंज जूड़ापुर घोसियाना की रीता देवी, कटाता मऊआइमा के रामनेवाज, बांका जलालपुर के निरंजन कुमार और तरौल मानधाता के अनिल कुमार पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...