पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव निवासी 27 वर्षीय सुनील चौधरी की मौत हैदराबाद के सिकंदराबाद में बीमारी के दौरान इलाज के अभाव में हो गई। परिजनों के अनुसार सीने में तेज दर्द उठने के बाद कुछ देर इलाज चला, लेकिन हालत बिगड़ने पर सुनील ने दम तोड़ दिया। सोमवार देर शाम शव गांव लाया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। सुनील दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।सुनील की कमाई पर ही पूरा परिवार निर्भर था। घटना के बाद घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि चैनपुर के केवालपर गांव के ठेकेदार कृष्णा चौधरी के साथ सुनील एक सप्ताह पहले काम के अभाव में मजदूरी करने सिकंदराबाद गया था। वहां बिल्डिंग निर्माण कार्य में व...