शामली, जनवरी 27 -- तेलंगाना के हैदराबाद में एसएस कन्वेंशन सेंटर, शमशाबाद में आयोजित रेश सूर्या क्लासिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में एक दिवसीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कांधला के एक प्रतिभाशाली युवा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया। कस्बे मोहल्ला खैल निवासी 19 वर्षीय इस्माईल मिर्जा ने 90 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की और गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था, जिसमें राज्य और देश भर से कई मजबूत आर्म रेसलर्स हिस्सा ले रहे थे। इस्माईल के पिता *परवेज मिर्जा ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका बेटा लंबे समय से इस खेल में कड़ी मेहनत कर रहा था। उन्होंने कहा, "यह जीत पूरी टीम और परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस्माईल ...