हैदराबाद में इलाज के दौरान गुवा निवासी की मौत
चाईबासा, अगस्त 25 -- गुवा, संवाददाता। गुवा स्थित जाटा हाटिंग निवासी 40 वर्षीय अनुज बढ़ाइक की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, अनुज रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे। बताया जाता है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से हैदराबाद के मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। करीब तीन महीने पहले अनुज गुवा आए थे। इसके बाद वह अपने पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर दोबारा हैदराबाद चले गए थे। 23 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, अनुज का लीवर खराब हो चुका था और लीवर संबंधी बीमारी के कारण ही उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। अनुज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पीछे उनकी पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.