प्रयागराज, सितम्बर 25 -- आईआरसीटीसी लखनऊ की ओर से 23 से 27 अक्तूबर तक हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग हवाई टूर पैकेज शुरू किया गया है। पांच दिन के इस टूर में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी, रामोजी फिल्म सिटी, चारमिनार और सुरेंद्रपुरी का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, होटल में ठहराव, नाश्ता-रात्रि भोजन, वातानुकूलित स्थानीय परिवहन और टूर एस्कॉर्ट शामिल हैं। डबल ऑक्यूपेंसी का शुल्क 43,500 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी का 42,500 रुपये प्रति व्यक्ति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...