हैदराबाद-पूर्णिया-हैदराबाद फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिल
पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट शनिवार को तकनीकी कारणों से रद कर दी गयी। नतीजन न तो वहां से यात्री पहुंचे और न ही पूर्णिया से यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हो पाये। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट हैदराबाद से रवाना हुई लेकिन तकनीकी कारणों से वापस लौट गयी। हालांकि देर शाम तक फ्लाईट के दोबारा पूर्णिया के लिए रवाना करने की कोशिश की गयी लेकिन यह सफल नहीं हुआ। नतीजन पूर्णिया एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने फ्लाइट के कैंसिल होने पर नाराजगी भी जताई। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से हैदराबाद-पूर्णिया-हैदराबाद फ्लाइट आज कैंसिल कर दी गयी। यह भी पढ़ें- हैदराबाद-पूर्णिया-हैदराबाद फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिल पूर्णिया एयरपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.