लखीमपुरखीरी, जून 7 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि थाना हैदराबाद के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री को थाना गोला के गांव पुनर्वभु ग्रंट का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। दरोगा हेमन्त कटियार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...