लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर इतने बेखौफ हैं कि गांवों में लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हो रहे हैं। ताज़ा मामला ग्राम बढ़ैय्या खेड़ा का है, जहाँ मंगलवार की रात अज्ञात चोर एक ग्रामीण का मवेशी चोरी कर ले गए। पीड़ित सतीश कुमार पुत्र सीताराम ने बताया कि रात में जागने पर मवेशी गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परेशान ग्रामीण ने हैदराबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सिर्फ यही नहीं 26 नवंबर को इसी थाना क्षेत्र में एक ही रात कई जगह चोरी की वारदातें हुई थीं। बांसगांव निवासी नरेंद्र शुक्ला, देवरिया निवासी रामाधार,अयोध्यापुर के गजराज और घरधनिया निवासी घनश्याम वर्मा की भैसें चोरी हो गई थी। इन सभी ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.