कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। यात्री लोड देखते हुए रेलवे ने एक जोड़ी ट्रेन के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया है। हैदराबाद-गोरखपुर के बीच चलने वाली ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर जाती हैं। इसमें एसी द्वितीय के चार, एसी तृतीय के आठ, स्लीपर के छह, सामान्य के दो, एसएलआरडी का एक, एसएलआडी का एक सहित कुल 22 कोच हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि हर शुक्रवार चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर पहले 30 जनवरी तक चल रही थी, अब यह 27 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग वाया सिकंदराबाद-मुदखेड़-पूर्णा-अकोला-इटारसी से होकर चार अतिरिक्त फेरों में चलेगी। इसी तरह हर रविवार को चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद पूर्व में एक फरवरी तक चलनी थी, अब यह एक मार्च तक परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-अकोला-पूर्णा-मुदखेड़-सिकंदराबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.