सीवान, मार्च 26 -- बसंतपुर/ सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस की जबावी फायरिंग में घायल बदमाशों में शामिल रोहित कुमार शर्मा हैदराबाद के चंदनगर थाना क्षेत्र में हुए खजाना लूटकांड का भी आरोपित है। इसके अलावे बसंतपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अरुण ज्वेलर्स लूटकांड, खोरीपाकर लूटकांड, दरौंदा थाने के बगौरा लूटकांड में भी शामिल होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान घायल रोहित कुमार शर्मा ने कई लूटकांड में संलिप्त होने की बात कबूली है। हालांकि, पुलिस इसे रिमांड पर लेगी और इन कांडों के बारे में और जानकारी लेगी। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई लूटकांडों का खुलासा संभव होगा और इनमें संलिप्त पकड़े जाएंगे। पुलिस ने बताया है कि पुलिस की गोली से घायल इसका साथी रोहित कुमार भी बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.