गिरडीह, जून 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की एक टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक पर डुमरी सहित इसके आसपास के क्षेत्रों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से हैदराबाद, मुंबई सहित कई स्थानों पर गांजा की तस्करी करने का आरोप है। पकड़े गए युवक का नाम सत्यम मिश्रा है जो तांबागुड़ियो का रहनेवाला है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बेरमो मोड़ में एक सफेद रंग की इनोवा कार से उतरे 6-7 लोगों ने वहां खड़े सत्यम को बेहद नाटकीय ढंग से पकड़ लिया और उसे अपने साथ बैठा कर डुमरी थाना ले गयी। बताया जाता है कि नारकोटिक्स विंग ने कुछ दिन पहले इस रैकेट से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसी की निशानदेही पर टीम ने शनिवार को इस युवक को पकड़ लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि नारक...