हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी जब्त, दो पकड़े
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- डीआरआई ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की हैदराबाद जोनल यूनिट के अधिकारियों ने 22 अक्तूबर को हैदराबाद से कुआलालंपुर (मलेशिया) जाने वाले एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।उनके केबिन बैगेज की जांच करने पर विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसमें अमेरिकी डॉलर और मलेशियाई रिंगित शामिल थे। इनकी कीमत लगभग 63.62 लाख रुपये है। विज्ञप्ति के अनुसार, यह मुद्रा उनके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई थी।इसमें बताया गया है कि शुरुआती पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला कि उसी उड़ान में एक महिला या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.