फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में जहां एक ओर देश-विदेश की हस्तशिल्प कला पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, वहीं फूड कोर्ट में हैदराबादी बिरयानी की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। दिल्ली से आए अनुभवी हलवाइयों ने अपने खास स्टॉल पर असली हैदराबादी बिरयानी के जायकों से पर्यटकों को रूबरू कराया है। सुबह से देर रात तक इनके स्टॉल पर बिरयानी प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है। हलवाइयों का कहना है कि वे पारंपरिक हैदराबादी दम बिरयानी की रेसिपी को ही यहां पर तैयार कर रहे हैं। लंबी दाने वाली खुशबूदार बासमती चावल, चुनिंदा मसाले, केसर और धीमी आंच पर दम देने की प्रक्रिया बिरयानी को खास बनाती है। चिकन और मटन बिरयानी दोनों ही स्वाद में हैदराबाद की गलियों की याद दिला रही हैं। पर्यटक एक बार चखने के बाद दोबारा आने से खुद को रोक नहीं पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.