हैदराबाद, भोपाल और कटक ने मारी बाजी, गोरखपुर क्वींस को मिला कांस्य
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्वींस की बेटियों ने 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो कांस्य पदक जीते। इसी के साथ हैदराबाद क्वींस सब जूनियर, भोपाल जूनियर व कटक रोइंग क्लब महिला ओपन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ विजेता बनीं। रामगढ़झील की लहरों पर खेले गए लीग के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद क्वींस ने सब जूनियर अंडर-15 आयु वर्ग में 61 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी जीती और ओपन वर्ग में कटक रोइंग क्लब 56 अंकों के साथ चैंपियन बनीं। दूसरी ओर जूनियर अंडर-19 में भोपाल की टीम 58 अंकों के साथ विजेता रही। गोरखपुर क्वींस की सुलेखा मुर्मू व नीलू कुमारी की जोड़ी ने महिला लाइटवेट डबल स्कल में 03:57.8 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में कटक रोइंग क्लब स्वर्ण व हैदराबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.