मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- रामराज। आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले हैदरपुर वेटलैंड, गंगा बैराज परिसर में 6 से 12 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय 'कर्मयोग-यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम (YLTP)' में नवलपुर, रामपुर ठकरा, बिजनौर व कासमपुरखोला गांवों से आए 20 युवा व्यक्तित्व निर्माण व समाज परिवर्तन की ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य व जैव विविधता से समृद्ध इस वेटलैंड के शांत वातावरण में चल रहे पूर्ण आवासीय शिविर से युवा प्रकृति के सान्निध्य में मानसिक व शारीरिक सशक्तिकरण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के अनुभवी शिक्षक आशीष लोया कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रमुख युवाओं में प्रशु, तुषार, कमल, मनजीत, अंकित, निकित आदि शामिल हैं। ये युवा बर्ड वॉचिंग सीखकर पक्षियों की पहचान कर रहे हैं, जो पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दे र...