हैदरपुर गांव में एक प्राथमिक विद्यालय भी नहीं
बिहारशरीफ, जून 12 -- बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है दो किलोमीटर दूर एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की नारायणपुर पंचायत की दलित बस्ती हैदरपुर में एक प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए दो किलोमीटर दूर कादिलपुर गांव जाना पड़ता है। समाजसेवी रामलखन पासवान ने बताया कि गांव में शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। करीब एक हजार आबादी वाले गांव में दलित समाज के लोग रहते हैं। यहां एक आंगनबाड़ी केन्द्र था। गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र को किसी दूसरे केन्द्र के साथ टैग कर दिया गया। इससे नौनिहालों की पढ़ाई भी ठप हो गयी। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ाई चालू करने व प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की मांग की है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.