मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- तितावी। क्षेत्र के गांव हैदरनगर में एक अप्रैल को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक व्याप्त कर परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की। रविवार को मुजफरनगर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान हैदरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा इस कठिन समय में सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, मंडल अध्यक्ष रोबिन कश्यप, इश्कलाल प्रधान, नरेन्द्र प्रधान, प्रवीण राणा मंडल अध्यक्ष बिरालसी, नीरज प्रधान, निखिल प्रधान, अनुज पहलवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.