हैदरनगर में एलटी केबल जलने के खिलाफ किया प्रदर्शन
पलामू, जून 27 -- हुसैनाबाद। हैदरनगर बाजार क्षेत्र में एलटी केबल के बार-बार जलने और सड़क पर गिरने की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व हैदरनगर पूर्वी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह, प्रेमतोष सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाजार क्षेत्र में कई बार एलटी केबल जलकर सड़क पर गिर चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बिजली विभाग समस्या के स्थायी समाधान की बजाय केवल अस्थायी मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का दावा कर रहा है। लोगों का कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण आम नागरिकों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.