पलामू, अगस्त 16 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोशन कुमार रवि के घर छापेमारी कर बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलूल मनान के नेतृत्व में गठित टीम ने रोशन कुमार रवि के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हैदरनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हथियार रखने से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद बुधूबिगहा निवासी 19 वर्षीय बलवंत कुमार और 19 वर्षीय रोशन कुमार रवि को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत म...