पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के हैदरनगर अंचल में शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित कतिपय भूखंडों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के अधीन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक की ओर से संबंधित जमीनों को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा जाना है। करीब सवा दो एकड़ रकबा के तीन प्लाट को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज इन जमीनों की बिक्री को लेकर ग्रामीणों के बीच प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है। पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन की ई-नीलामी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से होनी है। यह भी पढ़ें- व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी अगले सप्ताह होगी जिला प्रशासन स्तर से संबंधित प्रचार-प्रचार की जिम्मेवारी निभाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को जान...