बाराबंकी, मई 29 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कस्बा हैदरगढ़ के निकट हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर सतरही गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रक और डंपर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक केविन के अंदर फंसकर जिंदा जल गया, जबकि डंपर चालक और उसका खलासी तथा ट्रक का खलासी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। थाना असंद्रा क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पाल (32) पुत्र रामसरन ट्रक में ईंट लादकर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे सतरही गांव के निकट सामने से फतेहपुर जनपद की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर से उनकी ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में अफर...