हैती की राजधानी के पास हमला, 30 लोगों की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास स्थित केन्सकॉफ इलाके में एक गैंग के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। केन्सकॉफ के मेयर जीन मैसिलॉन ने सोमवार को यह जानकारी दी। केन्सकॉफ पहाड़ी इलाके में बसा एक शहर है, जहां से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस का नजारा दिखाई देता है। पिछले दो वर्षों से इस इलाके में गैंग के कई हमले हो चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, यहां बड़ी संख्या में लोगों की हत्या, बलात्कार, आगजनी और अपहरण जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इन हिंसक घटनाओं के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.