इटावा औरैया, मार्च 14 -- बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय हैण्डबाल तथा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिताओं का समापन तथा पुरस्कार वितरण भाजपा नेता रामशरण गुप्ता ने किया। हैण्डबाल बालिका का प्रथम सेमीफाइल मैच-चित्रगुप्त इण्टर कालेज बनाम आर्य कन्या के मध्य खेला गया जिसमें चित्रगुप्त इण्टर कालेज ने आर्य कन्या इण्टर कालेज को 08-01 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच द फाइटर्स क्लब तथा कम्पोजिट कौंधनी के मध्य खेला गया जिसमें कम्पोजिट कॉधनी ने द फाइटर्स क्लब को 06-02 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चित्रगुप्त इण्टर कालेज बनाम कम्पोजिट कॉधनी के मध्य खेला गया जिसमें चित्रगुप्त इण्टर कालेज ने कम्पोजिट कांधनी को 08-05 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में चित्रगुप्त इण्टर कालेज की मुस्कान ने ...