हैण्डबाल के लिए महिला मंडलीय टीम तैयार
गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ निर्देश पर 27 से 29 जुलाई 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में प्रदेश स्तरीय महिला वर्ग हैण्डबाल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। शनिवार को आरएएसओ राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोरखपुर मण्डल की टीम तैयार हो गई है। इसमें गोरखपुर जनपद से निक्की चौहान, प्रिया शर्मा, मुस्कान चौहान, खुशी कुमारी, नन्दनी पटेल, माल्या त्रिपाठी, वैष्णवी सिंह, प्रिन्सी सिंह, और रीता चौहान शामिल हैं। वहीं, देवरिया से दीपाली, साक्षी चौरसिया, सलोनी वर्मा को चयनित किया गया है। टीम में आरक्षित के तौर पर निधि, प्रतिमा वर्मा, खुशी यादव, श्रेया सोनी का नाम भी शामिल है। सीनियर हैण्डबाल खिलाड़ी, गोरखपुर शालनी सिंह टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहेंगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.