फिरोजाबाद, जून 27 -- जनपद फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात एक हैड कांस्टेबल की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक कांस्टेबल वर्तमान में थाना मक्खनपुर के अंतर्गत ड्यूटी कर रहा था। ट्रामा सेंटर में मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। मौत का कारण बीमारी बताया है। मूल रूप से जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ अंतर्गत गांव रौरी निवासी 58 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र लाखन सिंह पुलिस में हैड कांस्टेबल के रूप में कार्य कर रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना मक्खनपुर के अंतर्गत डायल 112 पर थी। फिलहाल वह थाना उत्तर के अंतर्गत मोहल्ला रानीनगर में परिवार के साथ रह रहे थे। यह भी पढ़ें- हैड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने सेमौत पुत्र नवनीत ने बताया कि अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया जहा...