हैड़ाखान में 1.21 करोड़ से बने पैदल पुल का लोकार्पण
नैनीताल, जून 2 -- भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित हैड़ाखान में गौला नदी पर 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित 60 मीटर लंबे पैदल पुल का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। क्षेत्र में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। वहीं स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को गौला नदी पार करते समय हमेशा खतरे का सामना करना पड़ता थाl मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा शासन से 1.21 करोड़ की स्वीकृति दिलाकर पुल का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को पुल का लोकार्पण किया। कहा कि पुल बनने से हैड़ाखान, लमगड़ा, साचा, बेडूखेत, पस्या, देवली और कौड़ार सहित आधा दर्जन से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.