हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव पनेउड़ा में गुरुवार सुबह 58 वर्षीय बाबूराम की हैंडपंप में उतरे करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह नहाने के लिए पानी भरने गए थे। तभी हादसा हो गया। उनके परिवार में पत्नी सावित्री और चार बेटे मनोज, मंजुल, अशोक व अनिल हैं। बेटे ने बताया कि करंट लगने केबाद सीएचसी बिलग्राम ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह खेतीबाड़ी करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...