बागपत, मई 24 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग करते समय चालक ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। दरअसल, जैसे ही यातायात पुलिस कर्मियों ने पोर्टल पर केंटर का नंबर डाला, तो उसके 18 चालान पूर्व में कटे मिले। जिसके बाद टीएसआई और हैडकांस्टेबल ने चालक को केंटर साइड में खड़ा करने के निर्देश दिए, लेकिन चालक कैंटर लेकर भागने लगा। हैडकांस्टेबल कैंटर को रूकवाने के लिए सकी खिड़की पर लटक गया। बताया जाता है कि कैंटर चालक खिड़की पर लटके हैडकांस्टेबल को पाली गांव तक ले गया। गनीमत रही कि हैडकांस्टेबल का खिड़की से हाथ नहीं छूटा, वरणा बड़ा हादसा हो जाता। यह भी पढ़ें- यूपी : सड़क पर दिखा कैंटर के ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले ल...