नई दिल्ली, जून 17 -- दुनियाभर में करोड़ों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। किसी से बातचीत करनी हो, फोटो-वीडियो शेयर करना हो तो सबसे पहले वॉट्सऐप की ही याद आती है। यह अब सिर्फ एक ऐप नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। शायद इसलिए हैकर्स भी अब वॉट्सऐप पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जॉइंट CP (IFSO) रजनीश गुप्ता के अनुसार, जरा सी भी लापरवाही आपके वॉट्सऐप अकाउंट के हैक होने का कारण बन सकती है।आखिर वॉट्सऐप हैक कैसे होता है? साइबर अपराधी अक्सर यूजर को कॉल करते हैं और सरकारी विभागों, बिजली कंपनियों, वॉटर बोर्ड या बैंक के अधिकारी बनकर बात करते हैं। वे कहते हैं कि बिल अपडेट करने की जरूरत है या तुरंत वेरिफिकेशन की जरूरत है। इसके बाद वे पीड़ित को एक APK फाइल भेजते हैं या WhatsApp के जरिए कोई लिंक भ...