नई दिल्ली, मई 2 -- सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम 'Advanced Account Security' है। यह उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शनल सेटिंग है, जो हैकिंग और फिशिंग अटैक से ज्यादा मजबूत सुरक्षा चाहते हैं। इस नए फीचर के जरिए, कंपनी, यूजर्स के अकाउंट्स को ज्यादा सुरक्षित और हैक करना ज्यादा मुश्किल बनाने की कोशिश कर रही है। कैसे काम करता है नया फीचर, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर... ओपनएआई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "आज हम 'एडवांस्ड अकाउंट सिक्योरिटी' पेश कर रहे हैं। यह चैटजीपीटी अकाउंट्स के लिए एक नई 'ऑप्ट-इन' सेटिंग है, जिसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन पर डिजिटल अटैक का ज्यादा खतरा है, और साथ ही उन लोगों के लिए भी जो अपने अकाउंट के लिए उपलब्ध सबसे मजबूत सुरक्षा चाहते है...