जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने 11 घंटे की गहन नवाचार यात्रा के दौरान एक वास्तविक स्थानीय चुनौती "कैंपस टू करियर गैप" के समाधान पर कार्य किया। इस हैकाथॉन की विशेषता रही इसकी अनोखी शुरुआत "फोन बंद, सोच चालू"। आयोजन के पहले चरण में प्रतिभागियों ने बिना किसी डिजिटल उपकरण के केवल संवाद, सहयोग और तार्किक सोच के माध्यम से कार्य किया। इसका परिणाम एक ऐसा वातावरण रहा जहाँ छात्रों के बीच वास्तविक विचार-विमर्श, गहन चर्चा और सार्थक भागीदारी देखने को मिली, जो पारंपरिक हैकाथॉन्स में कम ही देखने को मिलती है। प्रतिभागियों ने जमशेदपुर के स्थानीय उद्योगों जैसे माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमईएस को ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.