प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में स्टूडेंट कम्युनिटी डे के प्रथम संस्करण का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें 400 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा, प्रो. एमएम गोरे, विभागाध्यक्ष प्रो. मयंक पांडेय, डॉ. रणविजय, डॉ. शशांक श्रीवास्तव और डॉ. सरसिज त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।निदेशक प्रो. वर्मा ने कंप्यूटर के इतिहास, वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और देश के तकनीकी भविष्य में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कनिष्क अग्रवाल ने कम्युनिटी विजन प्रस्तुत किया। विशेषज्ञ सत्रों में व्रज चौबल ने क्लाउड स्ट्रेटजी और जेनरेटिव एआई, यश साग...