सोनभद्र, सितम्बर 12 -- सोनभद्र,संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर को दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन एसआईएच का आयोजन किया गया। इसमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर आधारित समेत कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 180 छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। पहले दिन विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट में सुधार और नवीन तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन सभी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि स्मृति आर नायक, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अदाणी पावर ने विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग करने के साथ मू...