लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्मार्ट इंडिया इंटर्नल हैकाथॉन-2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकायाध्यक्ष प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने की। विभाग के समन्वयक डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की 126 टीमों के 756 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आठ सत्रों में आयोजित प्रतियोगिता का मूल्यांकन 18 जूरी पैनलों ने किया। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिफेंस, कृषि और इंटरनेट ऑफ थिंग्स समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समस्या कथनों पर तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। जूरी ने 126 टीमों के आइडिया का मूल्यांकन कर 50 टीमों को अगले चरण के लिए चुना। यह भी पढ़ें- हैकाथॉन...