हैकाथॉन में एचजीएस भीमताल की टीम पाया पहला स्थान
नैनीताल, अक्टूबर 1 -- भीमताल। सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में आयोजित इंटर-स्कूल एसजेआईसी हैकाथॉन में हिल्टन ग्रीन स्कूल भीमताल की टीम 'एक्जीक्यूटर' ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने नवाचार, तकनीकी कौशल और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एचजीएस भीमताल की दो टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टीम 'एक्जीक्यूटर' ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम में टीम लीडर कनिष्क गुप्ता के साथ निश्चल जलाल, सुहान खान, रेहान खान और प्रयाग यादव शामिल रहे। हैकाथॉन में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मोहनलाल साह बालिका विद्या मंदिर और व्हाइट हॉल स्कूल, हल्द्वानी सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.