कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में हुए दो दिवसीय हैकाथॉन हैकशोध 2026 में एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम विजेता बनी। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। टीम कोड सेंटिनल्स में अर्चिता त्रिवेदी, शिखर सिंह व आयुष्मान शामिल रहे। टीम ने कुंभ मेले या अन्य धार्मिक स्थलों पर होने वाली भीड़ एवं भगदड़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी तकनीकी समाधान प्रस्तुत किया था। उस उपलब्धि पर संस्थान के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, निदेशक प्रो. मनोज कुमार मिश्रा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.